< Back
मनोरंजन
मैन इनटू वाइल्ड में खतरों से खेलते नजर आएंगे अजय देवगन, मालदीव में होगी शूटिंग
मनोरंजन

मैन इनटू वाइल्ड में खतरों से खेलते नजर आएंगे अजय देवगन, मालदीव में होगी शूटिंग

स्वदेश डेस्क
|
13 Sept 2021 5:14 PM IST

मुंबई। फिल्म अभिनेता अजय़ देवगन जल्द ही बेयर ग्रिल्स के साथ डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन इनटू वाइल्ड में नजर आने वाले हैं। इस शो को लेकर अजय देवगन बहुत उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन इस शो की शूटिंग के लिए मालदीव पहुंच चुके हैं। डिस्कवरी चैनल के एडवेंचर से भरे इस शो में अजय देवगन खतरों से खेलते नजर आएंगे। हालांकि फिलहाल इस शो के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।इस शो का प्रीमियर सबसे पहले डिस्कवरी ऐप पर किया जाएगा।

उल्लेखनीय है, इससे पहले साल 2019 में एक एपिसोड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कर चुके हैं। रजनीकांत और अक्षय कुमार के बाद अजय देवगन बॉलिवुड के तीसरे ऐसे अभिनेता हैं जो बेयर ग्रिल्स के शो में नजर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस अजय देवगन को इस शो में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं अजय देवगन के वर्कफ़्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर , मैदान और मेडे जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Similar Posts