< Back
मनोरंजन
अजय और काजोल ने खास अंदाज में दी बेटी न्यासा को जन्मदिन की बधाई
मनोरंजन

अजय और काजोल ने खास अंदाज में दी बेटी न्यासा को जन्मदिन की बधाई

Swadesh Digital
|
20 April 2020 7:53 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक अजय देवगन और काजोल के लिए आज का दिन बहुत खास है। अजय और काजोल की बेटी न्यासा आज 17 साल की हो गई है। बेटी न्यासा के 17वें जन्मदिन पर अजय देवगन और काजोल ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अजय अपनी बेटी न्यासा के साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अजय ने लिखा-'जन्मदिन की बधाई प्यारी बेटी। हमेशा तुम्हारे लिए दुनिया की हर खुशी की कामना करता हूं! घर पर रहें, सुरक्षित रहें।'

अभिनेत्री काजोल ने भी बेटी न्यासा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही काजोल ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें न्यासा की बचपन से लेकर अब तक की 17 तस्वीरें हैं। इसके कैप्शन में काजोल ने लिखा-' सभी 17 मेरे दिल का हिस्सा है। दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की बधाई!'

काजोल और अजय देवगन की अपने बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग है, जो अक्सर कई मौकों पर देखने को मिलती है। अजय देवगन और काजोल ने लम्बे रिलेशनशिप के बाद 24 फरवरी, 1999 को शादी की थी। उनकी बेटी न्यासा का जन्म 20 अप्रैल, 2003 को हुआ। न्यासा के जन्म के सात साल के बाद काजोल ने साल 2010 में बेटे युग को जन्म दिया। न्यासा आज 17 साल की हो गई है और माता-पिता के काफी करीब है।

Similar Posts