< Back
मनोरंजन
तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने हटाया बच्चन सरनेम, जानिए क्या है सच्चाई
मनोरंजन

Aishwarya Rai: तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने हटाया 'बच्चन' सरनेम, जानिए क्या है सच्चाई

Rashmi Dubey
|
28 Nov 2024 1:25 PM IST

Aishwarya Rai Surname Controversy: पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं... लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे इन अफवाहों को हवा मिल रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी को चौंका दिया है। फैंस दावा कर रहे हैं कि ऐश्वर्या राय ने अपने नाम से बच्चन सरनेम हटा लिया है। आइए जानते हैं इस खबर की सच्चाई...।

क्या ऐश्वर्या ने हटाया "बच्चन" सरनेम?

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों दुबई में ग्लोबल विमेंस फोरम इवेंट में शामिल हो रही हैं। इस इवेंट से उनके कई वीडियो सामने आए हैं। विंडोज में एक्ट्रेस ब्लू गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, लेकिन तलाक की अफवाहों के बीच जिस चीज ने फैंस का ध्यान खींचा वो था वीडियो के बैकग्राउंड में दिखाया गया उनका नाम। जिसमें एक्ट्रेस का नाम "ऐश्वर्या राय-इंटरनेशनल स्टार" लिखा हुआ था। उनके नाम के साथ बच्चन सरनेम नहीं था।

ऐश्वर्या की बच्चन परिवार से दूरी बनी अफवाह की वजह

गौरतलब है कि, तलाक की अफवाहें एक्ट्रेस को एक इवेंट में अकेले देखे जाने के बाद उड़ने लगी थी। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या उनके साथ थीं, लेकिन अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए। ऐश्वर्या से ये दूरी सुर्खियों की वजह बन गई है। इस बीच अभिषेक बच्चन के अफेयर की खबरों ने भी खूब तूल पकड़ा था। बता दें, अभिषेक का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर से जोड़ा जा रहा है, जो फिल्म "दसवीं" में अभिषेक की को-स्टार थीं।

हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी की तरफ से तलाक को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसा माना जा रहा है कि, अफेयर से लेकर तलाक तक की जितनी भी खबरें सामने आई हैं वो लोगों की अटकलें हैं।


Similar Posts