< Back
मनोरंजन
एक्ट्रेस ने बेची 32 करोड़ की बांद्रा की प्रॉपर्टी, जानिए अब कौन है उसका मालिक
lucknow
मनोरंजन

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस ने बेची 32 करोड़ की बांद्रा की प्रॉपर्टी, जानिए अब कौन है उसका मालिक

Swadesh Writer
|
9 Sept 2024 10:00 PM IST

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुंबई के बांद्रा में अपनी 32 करोड़ की प्रॉपर्टी बेच दी है। जानिये किसने खरीदी एक्ट्रेस की सात साल पुरानी प्रॉपर्टी।

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी सात साल पुरानी बांद्रा की प्रॉपर्टी बेच दी। सात साल पहले एक्ट्रेस ने उसे 20 करोड़ में ख़रीदा था जिसे अब कंगना ने 32 करोड़ रूपए में बेची। इस प्रॉपर्टी से एक्ट्रेस को 12 करोड़ रूपए का फायदा हुआ। एक्ट्रेस इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। पहले अपने बयान फिर इमरजेंसी फिल्म रिलीज और अब प्रॉपर्टी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। यह प्रॉपर्टी मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में थी। जानिए अब कौन है इसका मालिक।

कौन है अब इस प्रॉपर्टी का मालिक

कंगना ने जिस प्रॉपर्टी को बेची है अब उसकी मालकिन कमलिनी होल्डिंग्स की पार्टनर श्वेता बथीजा है। जो तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहती है। एक्ट्रेस ने इस बंगले को सितंबर, 2017 में 20 करोड़ रुपये में खरीदी थी। और अब उन्हें इसे बेचने पर 12 करोड़ का मुनाफा हुआ है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का बंगला 3,075 वर्ग फुट में फैला है और इसमें पार्किंग का हिस्सा 565 वर्ग फुट है। इस डील का रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर को हुआ है। जिसके लिए 1.92 करोड़ स्टाम्प ड्यूटी और 30 हजार रूपए रजिस्ट्रेशन फीस भी दी गई थी।

कंगना की प्रॉपर्टी

हाल ही में मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीत कर आई कंगना रनौत के पास काफी अच्छी खासी संपत्ति है। वो लम्बे समय से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस काम की है। कंगना की फैन फॉलोविंग भी काफी अच्छी है। चुनाव के समय कंगना द्वारा जमा किये गए हलफनामे में 91 करोड़ से अधिक नेट वर्थ बताई थी। इसमें 28.7 करोड़ की चल संपत्ति और 62.9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल थी। हाल ही में कंगना ने मुंबई के अंधेरी इलाके में 1.56 करोड़ रुपये का एक ऑफिस खरीदा। जो 407 वर्ग फुट में फैला हुआ है। बताया गया है कि 19वीं मंजिल पर मौजूद इस ऑफिस को ऑन पेपर 38,391 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से खरीदा गया है।

Similar Posts