< Back
मनोरंजन
फिल्म 83 ने पहले दिन में कमाए 14 करोड़, सूर्यवंशी और पुष्पा का नहीं कर पाई मुकाबला
मनोरंजन

फिल्म 83 ने पहले दिन में कमाए 14 करोड़, सूर्यवंशी और पुष्पा का नहीं कर पाई मुकाबला

स्वदेश डेस्क
|
25 Dec 2021 9:43 PM IST

मुंबई। लंबे समय से चर्चा में रही रणवीर सिंह की फिल्म 83 शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस फिल्म से जितनी उम्मीदें थीं, उस हिसाब से इसे ओपनिंग रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। देश में बढ़ते ओमिक्रोन के खतरे के मद्देनजर उम्मीद से काफी कम दर्शक ही सिनेमाघरों तक पहुंचे। 83 ने पहले दिन लगभग 13-14 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन किया।

कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 के पहले दिन के प्रदर्शन की बात करें तो दिल्ली और बेंगलुरु में फिल्म ने लगभग अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के बराबर ही कलेक्शन किया। गुजरात में फिल्म का बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। इस फिल्म को डब की गई तेलुगु फिल्म 'पुष्पा' से भी कुछ हद तक टक्कर मिल रही है। पुष्पा कई जगह बेहतर कलेक्शन दर्ज करने में कामयाब रही है। हालांकि, यह शुरुआती रिस्पॉन्स है।

फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं। दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमा का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, जीवा सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में हैं।

Related Tags :
Similar Posts