< Back
छत्तीसगढ़
गरियाबंद में नक्सलियों से मुठभेड़, अब तक तीन नक्सली हुए ढेर

CG Naxal Encounter 

छत्तीसगढ़

CG Naxal Encounter: गरियाबंद में नक्सलियों से मुठभेड़, अब तक तीन नक्सली हुए ढेर

Deeksha Mehra
|
3 Jan 2025 2:24 PM IST

Gariaband Naxalite Encounter : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ इंदाग़ांव थाना क्षेत्र के पास हो रही है। बताया जा रहा है कि, जवानों ने मृत नक्सलियों के शव बरामद कर लिए है। इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जवानों की टीम घटनास्थल पर ही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गरियाबंद जिले के यंग पलटन सीआरपीएफ जवानों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। जिसके चलते शुक्रवार को जवानों की टीम इंदाग़ांव थाना क्षेत्र के कंडासर और नागेश के बीच पहुंची तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि, सर्चिंग के दौरान जवानों को तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए है। इसके अलावा नक्सलियों के कुछ हथियार भी मिले हैं। फिलहाल शव को कैम्प लाया जा रहा है। इसके बाद शवों की शिनाख्ती की जाएगी। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि, यह बड़े इनामी हार्डकोर नक्सली हो सकते हैं।

Similar Posts