< Back
अर्थव्यवस्था
पांच दिन बाद बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, 7 अंकों का आया उछाल
अर्थव्यवस्था

पांच दिन बाद बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, 7 अंकों का आया उछाल

स्वदेश डेस्क
|
23 Feb 2021 7:14 PM IST

मुंबई। शेयर बाजारों में आज मामूली बढ़त देखने को मिली। पिछले पांच दिनों की गिरावट के बाद आज दोनों सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, यह तेजी बहुत ज्यादा नहीं है।बीएसई सेंसेक्स 7 अंक की नाममात्र की तेजी के साथ 49,751 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी इंडेक्स ने 32 अंक फीसदी की तेजी के साथ 14,708 पर बंद हुआ।

बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स तीन चौथाई से एक फीसदी तक चढ़कर साथ बंद हुए। हालांकि, सुबह कारोबार के दौरान सेसेंक्स ने दिन के सबसे ऊंचे स्तर 50,327.31 तक भी छुआ। निवेशकों ने मेटल और रियल्टी सेक्टर में जमकर खरीदारी की। इसके चलते निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.89% और रियल्टी इंडेक्स 2.70% ऊपर बंद हुए जबकि बैंकिंग शेयरों में बिकवाली ही देखने को मिली। ओएनजीसी का शेयर ही सबसे ज्यादा 5.64% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट में दिखा उतार-चढ़ाव -

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां भी मंगलवार को उतार-चढ़ाव का ही सिलसिला देखने को मिला। जापान का निक्कई इंडेक्स 138 अंकों की बढ़त के साथ 30,156 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग 366 अंक ऊपर 30,686 पर और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 49 अंक ऊपर 7,110 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सपाट बंद हुए। इससे पहले यूरोपियन मार्केट सोमवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे, जबकि अमेरिका का नैस्डैक इंडेक्स 2.46% की गिरावट के साथ 13,533 पर बंद हुआ था।

Similar Posts