< Back
अर्थव्यवस्था
MG Comet EV के तीनों वेरिएंट की कीमत आई सामने, पहले 5 हजार ग्राहकों को मिलेगा विशेष ऑफर
अर्थव्यवस्था

MG Comet EV के तीनों वेरिएंट की कीमत आई सामने, पहले 5 हजार ग्राहकों को मिलेगा विशेष ऑफर

स्वदेश डेस्क
|
5 May 2023 5:44 PM IST

इस नई ईवी की डिलीवरी 15 मई 2023 से शुरू होगी।

वेबडेस्क। एमजी मोटर्स ने हाली ही में लांच की गए अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MG Comet के तीनों वेरिएंट की कीमतें जारी कर दी है। ये कार भारत में टाटा टिआगो ईवी को कड़ी टक्कर देगी।

कंपनी ने इस कार को तीन वेरिएंट ऑप्शन Pace, Play और Plush में पेश किया है। कॉमेट ईवी के पेस वेरिएंट यानी बेस मॉडल की कीमत 7.78 लाख है। इसके प्ले वेरिएंट 9.28 और प्लश मॉडल्स के दाम 9.98 लाख रुपये हैं। ये दाम शुरुआती 5,000 कस्टमर्स के लिए हैं। इसके बाद ईवी की कीमतें थोड़ी बढ़ सकती हैं। इस नई ईवी की डिलीवरी 15 मई 2023 से शुरू होगी।

कॉमेट ईवी डायमेंशन

MG Comet 2974mm लंबी, 1505mm चौड़ी और 1640mm ऊंची है। इसका व्हीलबेस 2010mm है।


MG Comet के फीचर्स

MG Comet का इंटीरियर काफी शानदार है। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। जिसमें से एक इंफोटेनमेंट और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट के लिए है। साथ ही कार में वायरलेस फोन कनेक्टिविटी, 55 से ज्यादा कार-कनेक्टेड फीचर्स, बिना चाबी की एंट्री, मैनुअल एसी, USB पोर्ट, स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल दिया गया है।


MG Comet के बैटरी पैक

MG Comet में 17.3kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। दोनों का कॉम्बो 42bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क देता है।


Similar Posts