< Back
अर्थव्यवस्था
माधबी पुरी बुच बनी सेबी की नई अध्यक्ष, इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला
अर्थव्यवस्था

माधबी पुरी बुच बनी सेबी की नई अध्यक्ष, इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला

स्वदेश डेस्क
|
28 Feb 2022 5:38 PM IST

नईदिल्ली। वित्त मंत्रालय ने माधबी पुरी बुच को बाजार नियामक सेबी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। माध्वी बुच की यह नियुक्ति फिलहाल 3 साल के लिए होगी। माध्वी पुरी यह इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी। सेबी के मौजूदा अध्यक्ष अजय त्यागी का कार्यकाल सोमवार, 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर 2021 में इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसकी अंतिम तिथि छह दिसंबर, 2021 थी। माधवी पुरी सेबी की पूर्णकालिक सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने 5 अप्रैल, 2017 से 4 अक्टूबर 2018 तक यह पद संभाला था। एलआईसी ने आईपीओ के लिए इसी महीने सेबी के पास मसौदा दस्तावेज जमा कराया है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अजय त्यागी को एक मार्च, 2017 को 3 साल के लिए सेबी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। उन्हें अगस्त 2020 में फिर 18 महीने का सेवा विस्तार मिला था।

Similar Posts