< Back
अर्थव्यवस्था
जनवरी में निर्यात 25.28 फीसदी बढ़कर 34.5 अरब डॉलर पर, 17.42 अरब डॉलर रहा व्यापार घाटा
अर्थव्यवस्था

जनवरी में निर्यात 25.28 फीसदी बढ़कर 34.5 अरब डॉलर पर, 17.42 अरब डॉलर रहा व्यापार घाटा

स्वदेश डेस्क
|
15 Feb 2022 5:41 PM IST

नईदिल्ली। निर्यात के र्मोचे पर अच्छी खबर है कि देश का निर्यात जनवरी महीने में 25.28 फीसदी बढ़कर 34.50 अरब डॉलर रहा। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 17.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में जानकारी दी कि इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन की वजह से जनवरी महीने में निर्यात बढ़ा है। हालांकि, जनवरी में व्यापार घाटा बढ़कर 17.42 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं, आलोच्य महीने में आयात 23.54 फीसदी बढ़कर 51.93 अरब डॉलर रहा।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कुल मिलाकर देश का निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 10 माह (अप्रैल-फरवरी) के दौरान 46.73 फीसदी बढ़कर 335.88 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में निर्यात 228.92 अरब डॉलर था। हालांकि, आलोच्य अवधि में आयात 62.65 फीसदी बढ़कर 495.75 अरब डॉलर रहा। वहीं, देश का व्यापार घाटा 159.87 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 75.87 अरब डॉलर था।

Similar Posts