< Back
अर्थव्यवस्था
सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.33 लाख के पार पहुंचा भाव; चांदी में आज गिरावट
अर्थव्यवस्था

सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.33 लाख के पार पहुंचा भाव; चांदी में आज गिरावट

Swadesh Bhopal
|
15 Dec 2025 3:00 PM IST

सोना 15 दिसंबर को ₹1.33 लाख के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा। चांदी ₹3,000 सस्ती हुई। जानें तेजी की वजह।

अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे थे, तो आज का दिन चौंकाने वाला है . 15 दिसंबर को सोने के दाम इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में आज उलटी चाल देखने को मिली इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोने ने निवेशकों और खरीदारों दोनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

10 ग्राम सोना 1,33,442 रुपए पर पहुंचा

IBJA के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 732 महंगा होकर 1,33,442 रुपए पर पहुंच गया. इससे पहले इसका भाव 1,32,710 था .यह पहली बार है जब सोना इस स्तर तक पहुंचा है, यानी नया ऑलटाइम हाई।

चांदी फिसली, करीब 3,000 की गिरावट

जहां सोना चमका, वहीं चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई। एक किलो चांदी आज 2,958 गिरकर 1,92,222 पर आ गई. इससे पहले चांदी 1,95,180 प्रति किलो पर थी। दिलचस्प बात यह है कि यही स्तर हाल ही में चांदी का ऑलटाइम हाई भी था।

2025 में अब तक कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162, अब सोना (15 दिसंबर) 1,33,442 यानी इस साल अब तक 57,280 की बढ़त पर है. वही 31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी 86,017 अब यह1,92,222 हो गई इसमें कुल तेजी 1,06,205 रुपए की रही है।


सोने में तेजी के पीछे दो बड़ी वजहें

दुनिया में बढ़ता तनाव

रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशक जोखिम से बचने के लिए सोने की ओर रुख कर रहे हैं। संकट के समय सोना अब भी सबसे भरोसेमंद निवेश माना जाता है।

सेंट्रल बैंकों की भारी खरीद

चीन समेत कई देश अपने रिजर्व बैंक में सोना जमा कर रहे हैं अनुमान है कि एक साल में 900 टन से ज्यादा सोने की खरीद हो रही है, जिससे कीमतों पर दबाव ऊपर की ओर बना हुआ है।


Similar Posts