< Back
अर्थव्यवस्था
रिलायंस के JIO मॉल में खुलेगा देश का पहला APPLE स्टोर, जानिए क्या होगी खासियत
अर्थव्यवस्था

रिलायंस के JIO मॉल में खुलेगा देश का पहला APPLE स्टोर, जानिए क्या होगी खासियत

स्वदेश डेस्क
|
5 April 2023 7:08 PM IST

मुंबई। ऐपल प्रॉडक्ट्स यूज करने की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी भारत में देश का पहला अधिकृत स्टोर खोलने जा रही है। एपल का पहला स्टोर मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोला जाएगा।

एपल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर जारी किया है। जिसमें लिखा है - , 'हैलो मुंबई। हम भारत में अपने पहले स्टोर में आपका स्वागत करने के लिए तैयार हो रहे हैं।'

स्टोर की ये होगी खासियत -

जानकारी के अनुसार, एपल का ये स्टोर अप्रैल के अंत तक शुरू हो जाएगा। स्टोर की डिजाइन मुंबई की आइकॉनिक 'काली-पीली' टैक्सी से प्रेरित होगी। इसमें ग्राहकों को कंपनी के कई प्रोडक्ट्स और सर्विस एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी। ये स्टोर 22,000 स्कॉयर फीट में होगा। एपल दूसरा स्टोर दिल्ली में खोल सकता है। मुंबई फ्लैगशिप स्टोर बना रहेगा।ऐपल ने इस स्टोर के लिए विभिन्न पोस्ट पर लोगों की नियुक्ति शुरू कर दी है।

Similar Posts