< Back
अर्थव्यवस्था
रेपो रेट बढ़ते ही इन... बैंकों ने बढ़ा दी कर्ज पर ब्याज दर, आपकी EMI पर पड़ेगा असर
अर्थव्यवस्था

रेपो रेट बढ़ते ही इन... बैंकों ने बढ़ा दी कर्ज पर ब्याज दर, आपकी EMI पर पड़ेगा असर

स्वदेश डेस्क
|
9 Dec 2022 7:37 PM IST

नईदिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रेपो दर में वृद्धि करने के बाद एक-एक कर बैंकों ने भी अपने ब्याज दरों में संशोधन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कई सरकारी और निजी क्षेत्र की बैंकों ने अपने ब्याज दरों में वृद्धि की है। जिसमें एचडीएफसी, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि शामिल है। इस निर्णय के बाद लोगों पर कर्ज का बोझ बढ़ने का अनुमान है।

इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने भी सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में इजाफा किया है। आईओबी ने गुरुवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी में बताया कि एमसीएलआर दर को 0.15 से 0.35 फीसदी तक बढ़ाया गया है। इसके साथ ही बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) को भी बढ़ाकर 9.10 फीसदी कर दिया है। इस तरह बैंक के ये दोनों बदलाव 10 दिसंबर लागू हो जाएंगे। बैंक के इस बदलाव से टर्म लोन की ईएमआई दर और बढ़ने की संभावना है।

बैंक ऑफ इंडिया -

वहीँ बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक ने रेपो बेस्ड लैंडिंग रेट यानी आरबीएलआर को बढ़ाकर 9.10 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा 1 साल के एमसीएलआर को 8.15 फीसदी 6 महीने के एमसीएलऔर को 7.90 फीसदी कर दिया गया है। ये सभी निर्णय 1 दिसंबर से लागू होंगे।

चडीएफसी बैंक -

एचडीएफसी बैंक ने कर्ज की सीमांत लागत आधारित दर (एमसीएलआर) में 0.10 फीसदी बढ़ोतरी की है। नई दर 7 दिसंबर, 2022 से लागू हो गई है।

Similar Posts