< Back
छत्तीसगढ़
Durg SP Jitendra Shukla

Durg SP Jitendra Shukla

छत्तीसगढ़

Durg Rape Case Update: SIT ने तीन संदिग्ध को किया गिरफ्तार, 9 लोगों को बनाया आरोपी

Deeksha Mehra
|
11 April 2025 2:28 PM IST

Durg Rape Case Update : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग नाबालिग रेप और हत्या के मामले में SIT टीम ने अब तक तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया है। यह जानकारी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने दी है। उन्होंने बताया कि, बाकी अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस की तफ्तीश तेजी से आगे बढ़ रही है। दोषियों को इस घटना में बख्शा नहीं जाएगा।

दुर्ग एसपी ने आगे बताया कि इस केस में पुलिस ने पांच संदेहियों के डीएनए सैंपल को जांच के लिए भेजे हैं। फॉरेंसिक टीम भी इस केस में जांच कर रही है। आरोपी के घर तोड़फोड़ की घटना को लेकर भी दुर्ग पुलिस जांच कर रही है। हर पहलू से पूरे केस की जांच चल रही है। हम लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि इस केस में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

तोड़फोड़ की घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मौजूद भीड़ के मोबाइल वीडियो की जांच की जा रही है।

वहीं एसपी जितेंद्र ने इस केस में जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि इस केस में दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। पुलिस की जांच में जनता सहयोग करे।

परिजनों का आरोप

इस मामले में हमारी टीम ने जब बच्ची के माता-पिता से बात की, तो उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। बच्ची के पिता ने दावा किया कि उनका भाई ऐसा कुकर्म नहीं कर सकता और उसे जबरन फंसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चाचा का व्यवहार उनकी बेटी के प्रति पिता जैसा था, जो इस अपराध को संदिग्ध बनाता है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के चाचा को मुख्य आरोपी बनाया है, जो फ़िलहाल पुलिस हिरासत में है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये


Similar Posts