< Back
भोपाल
Bhopal Double Murder Case

आरोपी ASI योगेश मरावी और मृतक विनीता मरावी (पत्नी)

भोपाल

BREAKING NEWS: भोपाल में डबल मर्डर से फैली सनसनी, ASI योगेश मरावी ने की पत्नी और साली की हत्या

Deeksha Mehra
|
3 Dec 2024 2:17 PM IST

ASI Yogesh Maravi Killed his Wife and sister-in-law : भोपाल। मंडला में पदस्थ ASI योगेश मरावी ने अपनी पत्नी समेत साली की हत्या कर दी है। यह पूरा मामला भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र का है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ASI के घर में काम करने वाली बाई ने बताया कि, सुबह जब वह काम करने के लिए ASI के घर पहुंची तो अंदर से बचाओ-बचाओं की आवाजें आ रही थीं। उसके बाद महिला ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आरोपी हत्या की वारदात को संजाम देकर फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। दोनों महिलाओं की उम्र 30 से 35 साल के बीच की बताए जा रही है।

डीसीपी जोन- 1 प्रियंका शुक्ल ने इस मामले पर कहा कि, मृतक महिला का नाम विनीता मरावी है। विनीता अपनी बहन के साथ रेंट से फ्लैट में रहती थी। विनीता का ASI पति योगेश मरावी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि, आरोपी ASI सुबह फ्लैट में आते हुए और जाते हुए देखा गया है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार सुबह भी विवाद हुआ था।

पुलिस ने पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल हत्या के बाद फरार ASI योगेश मरावी को ढूंढने के लिए पुलिस की एक टीम रवाना हो गई है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी ज्यादा दूर नहीं गया होगा। भोपाल में नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी गई।


Similar Posts