< Back
Lead Story
Diwali 2024 Government Holidays

Diwali 2024 Government Holidays

Lead Story

दिवाली अवकाश: कर्मचारियों को योगी सरकार का तोहफा, दिवाली पर मिली दो दिन की छुट्टी

Deeksha Mehra
|
30 Oct 2024 2:15 PM IST

Diwali 2024 Government Holidays : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार ने दिवाली का तोहफा दे दिया है। प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में 31 अक्टूबर के अलावा 1 नवंबर को भी दीपावली का अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से यह घोषणा की गई है। बता दें कि, इससे पहले राज्य में 31 अक्टूबर की ही छुट्टी घोषित की गई थी।

योगी सरकार ने 1 नवंबर को अवकाश को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। ऐसे में अब प्रदेश में दो दिनों तक अवकाश रहेगा। बता दें कि इस बार दिवाली यूपी सहित कई राज्यों में 31 अक्टूबर की शाम से 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक मनाई जाएगी। जिसको लेकर योगी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को 1 नवंबर की छुट्टी दी गई है।

जारी किये गए आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में दीपावली का पर्व दिनांक 31.10.2024 के साथ-साथ दिनांक 01.11.2024 (दिन शुकवार) को भी मनाया जा रहा है. ऐसी स्थिति में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त दिनांक 01-11-2024 (दिन शुक्रवार) को भी दीपावली का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

इस शर्त के साथ किया अवकाश घोषित

सरकार ने महीने के दूसरे शनिवार यानी 9 नवंबर को को दफ्तर खुलने की शर्त रखी है। कर्मचारी 1 नवंबर की जगह महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश पर काम करेंगे। अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि 4 नवंबर सोमवार से कार्यालय सामान्य व्यवस्था के तहत खोले जाएंगे। योगी सरकार की इस घोषणा से कर्मचारी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि अब उनकी त्योहार की छुट्टी का मजा फीका नहीं होगा। कर्मचारी संगठनों की ओर से भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।


Similar Posts