< Back
देश
राष्ट्रपति कोविंद को उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई
देश

राष्ट्रपति कोविंद को उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई

स्वदेश डेस्क
|
1 Oct 2021 1:14 PM IST

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित तमाम लोगों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को उनके 76वें जन्मदिन की बधाई दी है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, "भारत के माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को उनके जन्मदिन पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। वह अपनी सादगी, उच्च नैतिकता और उल्लेखनीय दृष्टि के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्र की सेवा में आपके अच्छे स्वास्थ्य और सुदीर्घ यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने अपने विनम्र व्यक्तित्व के कारण पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया है। समाज के गरीब और हाशिए के वर्गों को सशक्त बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, देश के हर वर्ग के कल्याण और समाज में समता व समरसता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता प्रेरणीय है। आपके ज्ञान व अनुभव से देश को निरंतर लाभ मिला है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी बुद्धिमत्ता, बुद्धि और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान के लिए हर कोई उनकी प्रशंसा करता है। उनके व्यापक अनुभव से राष्ट्र लाभान्वित हुआ है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं।"

Related Tags :
Similar Posts