< Back
देश
थावरचंद गहलोत ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सभापति वेंकैया ने किया स्वीकार
देश

थावरचंद गहलोत ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सभापति वेंकैया ने किया स्वीकार

स्वदेश डेस्क
|
7 July 2021 2:35 PM IST

नईदिल्ली। कर्नाटक के नव नियुक्त राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर सदन की सदस्यता से अपना त्याग दे दिया है।

गहलोत ने नायडू के आधिकारिक आवास पर मुलाकात कर सभापति को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। गहलोत राज्यसभा में नेता सदन थे।राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने मंगलवार को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत सहित 8 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को मंजूरी दी थी।

Similar Posts