< Back
देश
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 : छत्तीसगढ़ लगातार दूसरी बार मिला सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा
देश

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 : छत्तीसगढ़ लगातार दूसरी बार मिला सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा

Swadesh Digital
|
20 Aug 2020 2:32 PM IST

नई दिल्ली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में छत्तीसगढ़ को देश का सबसे साफ राज्य चुना गया है। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 अवार्ड समारोह में मध्य प्रदेश के इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड दिया गया। इंदौर को लगातार चौथी बार देश के सबसे स्वच्छ शहर की श्रेणी में पहला स्थान मिला है। गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समारोह में शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने एक लाख से ऊपर की आबादी वाले तीन स्वच्छ शहरों के नाम घोषित किए। इनमें इंदौर को प्रथम स्थान, सूरत को दूसरा स्थान और नवी मुंबई को तीसरा स्थान मिला है। इसी तरह 100 से कम शहरी स्थानीय निकायों वाले सबसे साफ राज्यों में झारखंड को प्रथम स्थान, हरियाणा को दूसरा स्थान और उत्तराखंड को तीसरा स्थान मिला है।

सबसे साफ राज्यों में उत्तराखंड को तीसरा स्थान मिला

हम आपको बता दें कि 100 से अधिक शहरी स्थानीय निकाय वाले राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान, महाराष्ट्र को दूसरा स्थान और मध्यप्रदेश को तीसरा स्थान मिला है। सबसे साफ कैंटोनमेंट बोर्ड की श्रेणी में जालंधर कैंट को प्रथम स्थान, दिल्ली कैंट को दूसरा स्थान, मेरठ को तीसरा स्थान और लैंडसडाउन को चौथा स्थान मिला है। गंगा नदी के किनारे बसे एक लाख से ऊपर की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में वाराणसी को प्रथम स्थान, कानपुर को दूसरा स्थान और बिहार के मुंगेर को तीसरा स्थान और प्रयागराज को चौथा स्थान मिला है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मौजूद थे। उन्होंने मंत्रालय का धन्यवाद करते हुए इस स्थान को बनाए रखने की बात कही। उन्होंने इसी प्रदर्शन को बरकरार रखने का भरोसा दिया।

Similar Posts