< Back
देश
राजमहल से मालदा फेरी घाट के बीच डूबा जहाज, आठ ट्रक डूबे, कई लोग लापता
देश

राजमहल से मालदा फेरी घाट के बीच डूबा जहाज, आठ ट्रक डूबे, कई लोग लापता

Swadesh Digital
|
23 Nov 2020 11:09 PM IST

रांची। झारखंड के साहिबगंज के राजमहल से मालदा के बीच फेरी घाट में चल रहा जहाज डूबने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ लोग गायब भी हो गए हैं। जहाज पर पत्थर लदे 8 से 10 ट्रक थे, जो गंगा नदी में डूब गए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन में फेरी सेवा बंद कर दी गई थी।

करीब 5-6 घायलों का इलाज मानिकचक के अस्पताल में चल रहा है। संतुलन बिगड़ने से जहाज को भी आंशिक नुकसान हुआ है। घटनास्थल पश्चिम बंगाल के मालदा जिला में आएगा। सूत्रों के अनुसार राजमहल से शाम करीब 6:00 बजे मानिकचक के लिए जहाज खुला था। जहाज में नौ लोडेज ट्रक सवार थे।

राजमहल घाट प्रबंधन के सूत्रों के मुताबिक एक ट्रक अभी तक जहाज पर ही खड़ा है। घाट प्रबंधन के मुताबिक जहाज पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सिर्फ दो-तीन लोगों को चोट लगी है। उनका फिलहाल इलाज कराया जा रहा है। इसबीच घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद मौके केलिए रवाना हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही इस बारे में कुछ भी कहा जा सकता है। वैसे उन्हें पता चला है कि मानिकचक घाट पर जहाज का संतुलन बिगड़ कर एक तरह झुक जाने से यह हादसा हुआ है। समाचार भेजे जाने तक राजमहल से पुलिस पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। घटनास्थल पर मालदा के पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंच गए हैं।

Similar Posts