< Back
देश
रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी की पहली खेप पहुंची भारत, टीकाकरण में आएगी तेजी
देश

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी की पहली खेप पहुंची भारत, टीकाकरण में आएगी तेजी

स्वदेश डेस्क
|
1 May 2021 2:53 PM IST

नईदिल्ली। देश में जारी कोरोना कहर के बीच बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। रूस की कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' की पहली खेप आज भारत पहुंची। इससे देश के तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान में गति आएगी। इस चरण में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को टीका लगना है। जिसके लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने कोविन एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।

रूस से एक विमान वैक्सीन की पहली कहप लेकर हैदराबाद पहुंचा। स्पूतनिक-वी भारत की कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरी के साथ भारतीय बाजार में उतर रही है। बताया जा रहा है की पहली खेप में डेढ़ से दो लाख खुराक भारत को मिली है। इसके बाद मई के मध्य महीने के अंत तक 30 लाख और डोज आएगी। इसके साथ ही जून में 50 लाख डोज भारत में आएगा। स्पुतनिक-वी वैक्सीन को गमालेया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा विकसित की गई है।जानकारी के अनुसार, रूस से आयात की जाने वाली स्पुतनिक-वी वैक्सीन की पहली खेप सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्र, राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को दी जाएगी।

Similar Posts