< Back
देश
RAW एवं IB प्रमुखों का कार्यकाल एक साल बढ़ाया गया , कैबिनेट ने दी मंजूरी
देश

RAW एवं IB प्रमुखों का कार्यकाल एक साल बढ़ाया गया , कैबिनेट ने दी मंजूरी

स्वदेश डेस्क
|
27 May 2021 8:38 PM IST

नईदिल्ली। रिसर्च एंड एनालीसीस विंग (रॉ) के प्रमुख सामंत कुमार गोयल ओर आईबी के अध्यक्ष अरविंद कुमार का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस आदेश के अनुसार पंजाब कैडर से 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल 30 जून को समाप्त हो रहा कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया जा रहा है। वे 30 जून 2022 तक रॉ के सचिव रहेंगे। इसी तरह असम एवं मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार की आईबी अध्यक्ष के पद पर एक साल की अवधि बढ़ा दी गई है। वे भी 30 जून 2022 तक इसी पद पर बने रहेंगे।

Related Tags :
Similar Posts