< Back
देश
64 साल की उम्र में नहीं रहे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह, राजनाथ बोले- खबर सुनकर दुख हुआ
देश

64 साल की उम्र में नहीं रहे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह, राजनाथ बोले- खबर सुनकर दुख हुआ

Swadesh Digital
|
1 Aug 2020 7:19 PM IST

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने शनिवार दोपहर बाद 64 साल की उम्र में आज अंतिम सांस ली। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ महीनों से उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था। साल 2013 में उनकी किडनी खराब हो गई थी।

अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद अपनी अलग पार्टी बना ली थी। एक समय वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के सबसे विश्वासपात्र माने जाते थे। उन्होंने हाल में एक ट्वीट कर कहा था कि वह सपा में कभी नहीं लौटे। अमर सिंह ने 6 जनवरी 2010 को समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था और बाद में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अमर सिंह के निधन के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

-अमर सिंह के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुख का अनुभूति हुई। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी एवं हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंह को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Similar Posts