< Back
देश
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोविन्द सिंह को किया नमन
देश

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोविन्द सिंह को किया नमन

स्वदेश डेस्क
|
20 Jan 2021 12:00 PM IST

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं। उनका जीवन एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज बनाने के लिए समर्पित था। वह अपने सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए अडिग थे। हमें उनके साहस और बलिदान को याद करना चाहिए।

इस मौके पर केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी बधाई दी। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट में कहा कि महान कर्मप्रणेता, अद्वितीय धर्मरक्षक, सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की सभी को अनंत बधाइयां। वहीं, डॉ. हर्षवर्धन सुबह बंगला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका।

Similar Posts