< Back
देश
प्रधानमंत्री ने लाल कृष्ण आडवाणी को घर पहुंचकर दी बधाई, की लंबी उम्र की कामना
देश

प्रधानमंत्री ने लाल कृष्ण आडवाणी को घर पहुंचकर दी बधाई, की लंबी उम्र की कामना

स्वदेश डेस्क
|
8 Nov 2022 1:09 PM IST

नईदिल्ली। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी 95 साल के हो गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें घर पहुंचकर बधाई दी। दोनों नेताओं के बीच 40 मिनट चर्चा की और केक काटा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ नेता के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, "आडवाणी जी के आवास पर गया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी दूरदृष्टि और बुद्धि के लिए पूरे भारत में उनका सम्मान किया जाता है। भाजपा को बनाने और मजबूत करने में उनकी भूमिका अद्वितीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

वहीँ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा - " मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूं।" बता दें की आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार में गृहमंत्री रहे। वे भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं। 2015 में उन्हें पद्म विभूषण मिला था।

Related Tags :
Similar Posts