< Back
देश
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदनगर हादसे पर जताया दुःख, ऐसे हुआ हादसा
देश

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदनगर हादसे पर जताया दुःख, ऐसे हुआ हादसा

स्वदेश डेस्क
|
6 Nov 2021 10:11 PM IST

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने से मरीजों की मौत पर दुख जताया है।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, "महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।"

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल के आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में आज सुबह करीब 11 बजे आग लगने से दस मरीजों की मौत हो गई। आग अस्पताल के कोविडD-19 वार्ड में लगी थी, जिसमें 17 मरीज भर्ती थे।

Similar Posts