< Back
देश
यूक्रेन ने बंद किया हवाई क्षेत्र, भारतीयों को लेने गया विमान रास्ते से लौटा
देश

यूक्रेन ने बंद किया हवाई क्षेत्र, भारतीयों को लेने गया विमान रास्ते से लौटा

स्वदेश डेस्क
|
24 Feb 2022 2:15 PM IST

नईदिल्ली। रूस के जमले के बाद यूक्रेन ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। जिसके चलते भारत का निकासी अभियान बाधित हो गया है। कीव से भारतीय छात्रों को वापिस लाने गया एयर इंडिया का विमान रास्ते से ही लौट आया है।

अधिकारियों ने बताया की हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI1947 यूक्रेन के कीव में NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) के कारण दिल्ली वापस आ गया है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI1947 ने आज दोपहर क़रीब 12:35 बजे लैंड किया। इसी बीच यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान गुरुवार सुबह करीब 7.45 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरा। STIC समूह की निदेशक अंजू वरिया ने बताया कि उड़ान में 182 भारतीय नागरिक थे और उनमें से अधिकांश छात्र थे।

अधिकारियों का कहना है की हम तेज़ी से बदलती स्थिति पर क़रीब से नज़र रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24x7 के आधार पर ऑपरेशनल किया जा रहा है।

Similar Posts