< Back
Lead Story
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त
Lead Story

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में "सदन के नेता" नियुक्त

स्वदेश डेस्क
|
14 July 2021 5:42 PM IST

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया है। वह थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे।गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। उन्होंने सात जुलाई को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से भाजपा नेतृत्व राज्यसभा में नेता सदन के लिए उपयुक्त नाम पर मंथन में लगा था।

भाजपा नेतृत्व ने बुधवार को गोयल के नाम पर स्वीकृति प्रदान कर दी। मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के गोयल को राज्यसभा में नेता सदन नियुक्त किए जाने के साथ सत्तारूढ़ दलों को कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने में सहयोगी और विपक्षी दलों को साधने में मदद मिल सकती है।वह मोदी मंत्रिमंडल में कपड़ा मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के साथ ही उपभोक्ता मामलों और खाद्य और जनवितरण प्रणाली मंत्रालय के मंत्री हैं। उनके पास रेल मंत्रालय का भी जिम्मा था। किंतु, हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में रेल मंत्रालय का जिम्मा अश्वनी वैष्णव को दिया गया है।

Similar Posts