< Back
देश
पहलवानों का धरना जारी, भारतीय कुश्ती संघ के संचालन के लिए पैनल गठित, तीन सदस्य शामिल
देश

पहलवानों का धरना जारी, भारतीय कुश्ती संघ के संचालन के लिए पैनल गठित, तीन सदस्य शामिल

स्वदेश डेस्क
|
27 April 2023 7:51 PM IST

पहलवानों के धरने से ओलंपिक संघ नाराज

नईदिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना आज पांचवें दिन भी जारी रहा। इनके समर्थन में आज हरियाणा और पश्चिमी उप्र की कई खाप पंचायतें जंतर-मंतर पहुंचीं। इन्होंने बृजभूषण सिंह के खिलाफ तुरंत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। इसी बीच ओलंपिक महासंघ कि ओर से बड़ा बयान आया है। संघ ने पहलवानों के सड़क पर प्रदर्शन पर आपत्ति जताई है।

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा की पहलवानों का सड़कों पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है। इससे भारत की छवि खराब हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ में यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर सुनवाई के लिए एक समिति है। सड़क पर प्रदर्शन करने की जगह पहलवान को ओलंपिक संघ के पास आ सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बल्कि वह सड़कों पर उतर गए। यह खेलों के लिए अच्छा नहीं है। यह अनुशासनहीनता की निशानी है।

कुश्ती संघ के लिए पैनल गठित -

इसी बीच ओलंपिक संघ ने भारतीय कृषि संघ के संचालन के लिए तीन सदस्यीय एडहॉक पैनल का गठन किया है। जिसमें सुमा शिरूर और भूपेंद्र सिंह बाजवा का नाम शामिल है। इस पैनल के तीसरे सदस्य हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज होंगे। फिलहाल उनका नाम अभी तय नहीं है

Similar Posts