< Back
देश
विषय को गहराई से नहीं समझ पाते राहुल:नड्डा
देश

विषय को गहराई से नहीं समझ पाते राहुल:नड्डा

स्वदेश डेस्क
|
31 May 2020 6:15 AM IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा कि उन्हें कोरोना संकट की बुनियादी समझ एवं समुचित अध्ययन नहीं हैए इसीलिये वह बार बार भ्रामक बयान देते रहते हैं। नड्डा शनिवार को भाजपा नीत राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी गहराई से किसी विषय को समझ नहीं पाते हैं। इस कारण से वह खुद भ्रमित हो जाते हैं और जनता को गुमराह करते रहते हैं।

नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी कभी कहते हैं कि पूर्णबंदी जल्दी क्यों नहीं लगाई तो कभी कहते हैं कि पूर्णबंदी कोरोना से ल?ने का उपाय नहीं है। वह अपनी राजनीति के लिए बार.बारए बदल.बदल कर बयान देते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गांधी कोरोना संकट को लेकर या अन्य किसी विषय पर गहन अध्ययन नहीं करते हैं और सही जानकारी के अभाव में उनकी ऐसी स्थिति बनती है। पर वह एक ब?ी राजनीतिक पार्टी के नेता हैंए तो वह बोलते हैंए इसमें हम क्या कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ जिस तरह साहसकि निर्णय लिए उसे देश तो क्या दुनियाभर सराहना कर रही है। मोदी के प्रयासों से देश में इस महामारी पर काफी हद तक अंतर है। प्रधानमंत्री ने सही समय पर सही निर्णय लिये हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस संकट काल में जिम्मेदाराना राजनीति नहीं की। इसी कारण राजनीतिक आरोप .प्रत्यारोप लगेए जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि भाजपा केवल सेवा में विश्वास करती है।

Similar Posts