< Back
देश
मेट्रोमेन ई. श्रीधरन होंगे भाजपा में शामिल, पार्टी ने दिया चुनाव लड़ने का प्रस्ताव
देश

मेट्रोमेन ई. श्रीधरन होंगे भाजपा में शामिल, पार्टी ने दिया चुनाव लड़ने का प्रस्ताव

स्वदेश डेस्क
|
18 Feb 2021 4:26 PM IST

नईदिल्ली। मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन अब राजनीतिक पारी खेलने जा रहे है। वह भाजपा के बैनर तले अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करेंगे। 21 फरवरी को केरल में आयोजित होने वाली विजय यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

केरल भाजपा प्रमुख सुरेंद्रन ने बताया की मेट्रो मैन' ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा की श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। वे 21 फरवरी को कासरगोड़ से पार्टी की 'विजय यात्रा' शुरू होने के दौरान भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा की मलप्पुरम श्रीधरन का गृह जिला है।हमें उन्हें अपने गृह जिले से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। लेकिन श्रीधरन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Similar Posts