< Back
देश
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय का भार संभालते ही की पहली बैठक, ली जानकारी
देश

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय का भार संभालते ही की पहली बैठक, ली जानकारी

स्वदेश डेस्क
|
9 July 2021 5:29 PM IST

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने विभाग उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारीयों के साथ पहली बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंत्रालय के सभी अधिकारी - कर्मचारियों से चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहें।


इस दौरान उन्होंने मंत्रालय में चल रहे कामों की समीक्षा की और भविष्य में होने वाले कार्यों पर चर्चा की। इससे पहले आज सुबह मंत्रालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें बधाई दी।


Similar Posts