< Back
देश
यूक्रेन की स्थिति पर सरकार की नजर, फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तेज किए प्रयास
देश

यूक्रेन की स्थिति पर सरकार की नजर, फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तेज किए प्रयास

स्वदेश डेस्क
|
16 Feb 2022 6:19 PM IST

विदेश मंत्रालय ने बनाया नियंत्रण कक्ष

नईदिल्ली। विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन की परिस्थितियों को देखते हुए एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है, जिसका मकसद जानकारी और सहायता प्रदान करना है।मंत्रालय ने इसके लिए एक टोल फ्री नंबर, तीन लैंडलाइन नंबर, एक फैक्स नंबर और एक ई-मेल आईडी जारी किया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इसके अतिरिक्त यूक्रेन में भारतीय दूतावास में 24 घंटे चलने वाली एक हेल्पलाइन भी तैयार की गई है।

नियंत्रण कक्ष के संपर्क सूत्र इस प्रकार हैं- 800118797 (टोल फ्री)। फोन नम्बर - 91 11 23012113, 91 11 23014104, 91 11 23017905। फैक्स नम्बर - 91 11 23088124। ईमेल पता-situationroom@mea.gov.in। यूक्रेन दूतावास से जुड़े संपर्क सूत्र इस प्रकार हैं- 24 घंटे सातों दिन चलने वाली हेल्पलाइन: 380 997300428, 380 997300483। ईमेल- cons1.kyiv@mea.gov.in। वेबसाइट - www.eoiukraine.gov.in

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन से लगती सीमा पर रूस की ओर से बड़ी संख्या में सैन्य तैनाती से दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव का खतरा बना हुआ है। किसी प्रकार के मानवीय संकट की स्थिति को देखते हुए भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। वहां स्थित भारतीय दूतावास पहले ही अपने नागरिकों को थोड़े समय के लिए देश छोड़ने को कह चुका है।

Related Tags :
Similar Posts