< Back
देश
भारत में पिछले 24 घंटों सामने आए 85 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 1,089 नई मौतें
देश

भारत में पिछले 24 घंटों सामने आए 85 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 1,089 नई मौतें

Swadesh Digital
|
26 Sept 2020 11:40 AM IST

नई दिल्ली। भारत में 24 घंटे में कोरोनावायरस के 85,362 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1,089 नई मौतें हुई हैं। इसके साथ ही शनिवार को देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 59,03,932 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। कुल मामलों में से 9,60,969 मामले वर्तमान में सक्रिय हैं। 48,49,584 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 93,379 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

जहां रिकवरी दर 81.74 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर घटकर 1.59 प्रतिशत हो गई है। कुल 13,00,757 मामलों और 34,761 मौतों के साथ देश में महाराष्ट्र इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। नए मामलों में से लगभग 75 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पाए गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने शुक्रवार को एक ही दिन में 14,41,535 नमूनों का परीक्षण किया। अब तक 7,02,69,975 की जांच हो चुकी है।

वैश्विक मोर्चे पर, भारत सिर्फ अमेरिका से पीछे है। अमेरिका में 70,32,524 मामले सामने आ चुके हैं और 2,03,657 मौतें हुई हैं। शनिवार की सुबह तक, दुनियाभर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,24,71,119 रही जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,87,593 हो गई।

Similar Posts