< Back
देश
भारत को बदनाम करना कांग्रेस की प्राथमिकता बन गयी है : गौरव भाटिया
देश

भारत को बदनाम करना कांग्रेस की प्राथमिकता बन गयी है : गौरव भाटिया

स्वदेश डेस्क
|
29 May 2021 5:43 PM IST

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को बदनाम करना विपक्षी दल की प्राथमिकता बन गयी है। एक तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए 24 घंटे काम कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस और दूसरे विपक्षी इस लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारत महान नहीं, बदनाम देश है। उनके इस बयान से भारतीयों की भावना बहुत आहत हुई है। भाटिया ने कहा कि कमलनाथ केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री रहे हैं और हैरत की बात है कि वह इस तरह का बयान दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई भारतीय नागरिक, जो उच्च संवैधानिक पदों पर रहा हो, वो ऐसा बयान दे सकता है?

भाजपा नेता ने कहा कि भारत महान देश था, महान है और हमेशा महान रहेगा। उन्होंने कहा कि दोगली बातें करना और सत्ता सुख के लिए किसी भी निचले स्तर पर उतर जाना कांग्रेस का चरित्र रहा है। भाटिया ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को चीनी सोच और इटेलियन चश्मे को उतारकर भारत को देखना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कमलनाथ जो भी कहते हैं, वो कांग्रेस की अपनी विचारधारा और सोनिया गांधी के इशारे पर कहते हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के इस बयान पर कांग्रेस को मौन त्याग कर सफाई देनी चाहिए।

Similar Posts