< Back
देश
दिल्ली से सिडनी जा रही फ्लाइट ने हवा में खाए झटके, कई यात्री घायल
देश

दिल्ली से सिडनी जा रही फ्लाइट ने हवा में खाए झटके, कई यात्री घायल

स्वदेश डेस्क
|
17 May 2023 3:10 PM IST

एयरपोर्ट पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई

नईदिल्ली/वेबडेस्क। दिल्ली से सिडनी जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया है। जब धरती से हजारों फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट झटके खाने लगी। इससे काई यात्री घायल हो गए।

डीजीसीए ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना मंगलवार की है। एअर इंडिया के B787-800 VT-ANY AI-302 विमान ने दिल्ली से सिडनी के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान विमान तेज एयर टर्बुलेंस में फंस गया और झटके खाने लगा। घटना में सात यात्री घायल हो गए। उन्हें एयरपोर्ट पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। हालांकि किसी यात्री को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।अब तक इस मामले में एयर इंडिया की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Similar Posts