< Back
देश
देश में लगातार दूसरे दिन 2 लाख से अधिक स्वस्थ हुए, 3 लाख नए मरीज, 2767 की मौत
देश

देश में लगातार दूसरे दिन 2 लाख से अधिक स्वस्थ हुए, 3 लाख नए मरीज, 2767 की मौत

स्वदेश डेस्क
|
25 April 2021 3:04 PM IST

नईदिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चौथे दिन कोरोना के नए मामलों की संख्या तीन लाख के पार है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,46,691 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 2767 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 2,17,113 मरीज स्वस्थ हुए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अबतक कोरोना के कुल 1,69,60,172 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 1,92,311 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 26,82,751 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,40,85,110 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ घटता रिकवरी रेट चिंता का विषय बन गया है। पिछले 15 दिनों से देश के रिकवरी रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौजूदा समय में देश का रिकवरी रेट 83.04 प्रतिशत हो गया है।

Similar Posts