< Back
देश
24 घंटे में कोरोना के 46 हजार, 148 नए मरीज, 979 लोगों की मौत
देश

24 घंटे में कोरोना के 46 हजार, 148 नए मरीज, 979 लोगों की मौत

Prashant Parihar
|
28 Jun 2021 12:56 PM IST

नईदिल्ली। देश में कोरोना का कहर कम होता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46 हजार, 148 नए मरीज मिले हैं, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 58 हजार 578 है। इन 24 घंटों में इस बीमारी से 979 लोगों की मौत हो गई।

पिछले 46 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 21 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 2.81 प्रतिशत रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़,02 लाख,79 हजार,331 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीमारी से अबतक तीन लाख,96 हजार,730 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या पांच लाख,72 हजार,994 है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक दो करोड़,93 लाख,09 हजार,607 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.80 प्रतिशत हो गया है। देश में पिछले 24 घंटों में 15 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 40.63 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Similar Posts