< Back
Lead Story
24 घंटों में 91 हजार 702 नए मरीज, 3,403 की मौत
Lead Story

24 घंटों में 91 हजार 702 नए मरीज, 3,403 की मौत

स्वदेश डेस्क
|
11 Jun 2021 11:30 AM IST

नईदिल्ली। देश में पिछले दिन के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 91 हजार 702 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 3 हजार, 403 लोगों की मौत हो गई। वैसे पिछले 24 घंटों के दौरान एक लाख, 34 हजार, 580 मरीज स्वस्थ हुए है। पिछले 29 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है।

देश में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 18 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 4.49 प्रतिशत रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़ ,92 लाख ,74 हजार ,823 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3 लाख,63 हजार,079 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 11 लाख,21 हजार,671 है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2 करोड़,77 लाख,90 हजार,073 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 94.93 प्रतिशत हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 10 जून को 20 लाख,44 हजार ,131 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 37 करोड़ ,42 लाख ,42 हजार ,384 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Similar Posts