< Back
देश
कांग्रेस ने ट्विटर को पत्र लिखकर की भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग
देश

कांग्रेस ने ट्विटर को पत्र लिखकर की भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग

स्वदेश डेस्क
|
25 May 2021 4:08 PM IST

नईदिल्ली। टूलकिट मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे विवाद में अब पत्र व्यवहार शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आज ट्विटर इण्डिया को पत्र लिखकर भाजपा के 11 नेताओं के पोस्ट्स को मणिपुलेटेड मीडिया का टैग देने की मांग की है।

कांग्रेस ने लिखा हमने 25 मई को आपको मेल के माध्यम सूचित किया था की भाजपा नेताओं द्वारा जाली दस्तावेजों के प्रचार की जानकारी दी थी।कांग्रेस ने आगे लिखा - "हमने बताया था की ये नेता अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से कांग्रेस और उसके लीडर्स के खिलाफ झूठी, मनगढ़ंत और खतरनाक जानकारियां फैला रहे हैं।कांग्रेस ने आगे कहा की आपने इन नेताओं की पोस्ट से जुडी यूआरएल लिंक्स मांगी थी, जो हम आपको भेज रहे है।हमें उम्मीद है की इस मामले में भेजे गए ट्वीट्स के साथ भी उसी मानदंड से कार्रवाई होगी। जैसी की इस तरह के अन्य मामलों में होती रही है।"

नेताओं के नाम -

इस सूची में शांडिल्य गिरिराज सिंह, पीयूष गोयल, स्मृति जुबिन ईरानी, ​​रविशंकर प्रसाद, प्रह्लाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान, रमेश पोखरियाल निशंक, थावरचंद गहलोत, हर्षवर्धन, मुख्तार अब्बास नकवी और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

Related Tags :
Similar Posts