< Back
देश
कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, आगामी चुनावों को लेकर किए महत्वपूर्ण निर्णय
देश

कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, आगामी चुनावों को लेकर किए महत्वपूर्ण निर्णय

स्वदेश डेस्क
|
26 Oct 2021 2:40 PM IST

नईदिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों और पार्टी महासचिवों की अहम बैठक बुलाई है। जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित है।

सोनिया गांधी ने कहा हमें वैचारिक रूप से जारी शैतानी अभियान से लड़ना चाहिए। अगर हमें यह लड़ाई जीतनी है तो हमें दृढ़ विश्वास के साथ ऐसा करना चाहिए और लोगों के सामने उनके झूठ का पर्दाफाश करना चाहिए। उन्होंने कहा की पार्टी के अंदर एकता की बहुत कमी है। मैं फिर से कहना चाहूंगी कि अनुशासन और एकता सर्वोपरि है। हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि हम व्यक्तिगत महात्वाकांक्षाओं को दूर रखकर पार्टी हित में काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, हमारे लोकतंत्र व संविधान की तरह झूठ को पहचानने और उसका मुकाबला करने के साथ शुरू होती है।

Similar Posts