< Back
देश
विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने फहराया परचम, 10 राज्यों की 13 में से 6 सीटें जीती
देश

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने फहराया परचम, 10 राज्यों की 13 में से 6 सीटें जीती

स्वदेश डेस्क
|
2 May 2021 8:18 PM IST

नईदिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बीच 10 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव से जुड़े नतीजे व रुझान सामने आ गए हैं। इनमें भाजपा छह सीटों पर आगे व जीत गई है। पार्टी ने गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तराखंड की एक ही सीट पर हुए मतदान में बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश, कर्नाटक में एक सीट और राजस्थान में दो सीटों पर आगे व जीत गई है।

गुजरात की मोरवा हड़फ सीट पर भाजपा की निमिशा सुथार ने कांग्रेस प्रत्याशी को 45 हजार से ज्यादा मतों से हराया है। झारखंड की मधुपुर सीट से भाजपा के गंगा नारायण सिंह, महाराष्ट्र की पंढरपुर सीट से भाजपा के समाधान आवतडे, उत्तराखंड की सल्ट सीट से भाजपा के महेश जीना आगे हैं। मध्य प्रदेश की दमोह सीट से कांग्रेस के अजय कुमार टंडन आगे हैं। कर्नाटक की बसवकल्याण सीट पर भाजपा प्रत्याशी शरण सालगर और मस्की सीट पर कांग्रेस के बसनगौड़ा तुरुविहाल आगे हैं।तेलंगाना की नागार्जुन सागर सीट से टीआरएस के नोमूला भगत, मिजोरम की सेरछिप सीट से जोराम पीपुल्स मूवमेंट के लालदूहोमा ने जीत दर्ज की है।

राजस्थान की सूरजगढ़ और सहारा सीट पर कांग्रेस के मनोज कुमार और गायत्री त्रिवेदी ने जीत दर्ज की है। वहीं राजसमंद सीट भाजपा के दिप्ती किरण महेश्वरी ने जीत ली है।नागालैंड की नोकसेन विधानसभा सीट के उपचुनाव में पिपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस की सहयोगी नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार एच चुबा चांग बिना किसी मुकाबले के पहले ही निर्वाचित घोषित हो चुके हैं।

Similar Posts