< Back
देश
गुजरात निकाय चुनाव में जीत प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम : नड्डा
देश

गुजरात निकाय चुनाव में जीत प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम : नड्डा

स्वदेश डेस्क
|
5 Oct 2021 7:07 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात स्थानीय निकाय और गांधीनगर नगर निगम चुनावों में मिली सफलता के लिए राज्य की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।

नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों व गांधीनगर नगर निगम चुनावों में भाजपा को अपार बहुमत मिला है। समर्थन और आशीर्वाद के लिए उन्होंने गुजरात की जनता का आभार जताया। साथ ही उन्होंने अभूतपूर्व विजय के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को भी बधाई दी।

नड्डा ने आगे कहा कि ये परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जन-कल्याणकारी नीतियों में जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार प्रदेश के सतत विकास और जनता से किए सभी वादों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है। उल्लेखनीय है गांधीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 44 में से 41 सीटों पर जीत हासिल करके बड़ी सफलता प्राप्त की है। कांग्रेस को सिर्फ दो और आम आदमी पार्टी को एक सीट मिली है।

Similar Posts