< Back
देश
भाजपा पुदुचेरी की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी : नड्डा
देश

भाजपा पुदुचेरी की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी : नड्डा

स्वदेश डेस्क
|
2 May 2021 10:57 PM IST

नईदिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली सफलता के लिए पुदुचेरी की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया है और गठबंधन को सेवा का अवसर दिया है।

नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा पुदुचेरी की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। राज्य में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदेश अध्यक्ष सामीनाथन को बधाई दी। भाजपा अध्यक्ष ने केरल के चुनाव नतीजों को स्वीकार करते हुए राज्य की जनता का आभार जताया और प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्रन और कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।

नड्डा ने तमिलनाडू के चुनाव नतीजों को स्वीकार करते हुए राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजग तमिलनाडू के विकास के लिए दृढ़संकल्प है और अपना हरसंभव योगदान करेगा। पिनराई विजयन 75 की आयु पार कर चुके हैं, लेकिन केरल में उनकी जगह लेने वाला कोई दूसरा राजनेता नहीं है। सूबे में वे अपनी पार्टी से ऊपर हैं। जबकि पार्टी की विचारधारा इस बात की अनुमति नहीं देती है।

Similar Posts