< Back
देश
अशोक लवासा ने चुनाव आयुक्त के पद से दिया इस्तीफा
देश

अशोक लवासा ने चुनाव आयुक्त के पद से दिया इस्तीफा

Swadesh Digital
|
18 Aug 2020 8:10 PM IST

नई दिल्ली। अशोक लवासा ने चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा। लवासा के अगले साल मुख्य चुनाव आयुक्त बन सकते थे। लवासा के इस्तीफे से सुनील चंद्रा चुनाव आयोग चीफ के लिए दावेदार बन गए हैं।

लवासा अगले महीने एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) जॉइन करेंगे। पिछले महीने एडीबी ने उन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त किया। लवासा 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। बैंक में अशोक लवासा दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इस साल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा था, 'एडीबी ने अशोक लवासा को प्राइवेट सेक्टर ऑपरेशंस और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए बैंक में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। वह दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त तक का है।'

अशोक लवासा ने 23 जनवरी, 2018 को बतौर भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था। वह हरियाणा कैडर के 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले, लवासा केंद्रीय वित्त सचिव के रूप में सेवानिवृत्ति हुए। इससे पहले, वह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के केंद्रीय सचिव थे।

Similar Posts