< Back
देश
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले - कांग्रेस पार्टी की चिंता करें
देश

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले - कांग्रेस पार्टी की चिंता करें

Swadesh Digital
|
12 Nov 2020 7:31 PM IST

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए, जिसका लगातार पतन हो रहा है। दरअसल, ठाकुर कांग्रेस नेता के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा था कि भारत में पहली बार मंदी आई है।

अनुराग ठाकुर ने ट्वीट में कहा, "राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी की चिंता करनी चाहिए। लगातार उनका प्रदर्शन खराब हो रहा है, उनके वोट, सीटें और संख्या भी कम हो रही है ये दिखाता है कि कांग्रेस का पतन हो रहा है। कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती है।"

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा कि भारत पहली बार आर्थिक मंदी की चपेट में आया है। गांधी ने ट्वीट किया, "भारत के इतिहास में पहली बार आर्थिक मंदी आई है। पीएम मोदी ने जो कदम उठाए हैं उसने भारत की ताकत को कमजोरी में बदल दिया है।"

कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही एक खबर को भी पोस्ट किया जिसमें कहा गया है कि रिजर्व बैंक के अनुमान के अनुसार जुलाई से सितंबर में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 8.3 प्रतिशत रह जाएगी और देश तकनीकी तौर पर मंदी की चपेट में आ जाएगा।

Similar Posts