< Back
देश
157 नर्सिंग कॉलेज-38800 शिक्षकों की भर्ती,  जानिए किस वर्ग को बजट में क्या मिला ?
देश

157 नर्सिंग कॉलेज-38800 शिक्षकों की भर्ती, जानिए किस वर्ग को बजट में क्या मिला ?

स्वदेश डेस्क
|
1 Feb 2023 3:16 PM IST

पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए किया गया 50 स्थानों का चयन

नईदिल्ली।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया . इस दौरान विभिन्न सेक्टरों के कई घोषणाएं की गई। जिसमें रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा बजट मिला। आइए हम आपको बताते है किस सेक्टर के लिए क्या बड़ी घोषणाएं हुई।

नर्सिंग कॉलेज -

वर्तमान 157 मेडिकल कॉलेज के साथ इन्हीं स्थानों पर 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

साल 2047 तक सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने का मिशन रखा गया।

इसके लिए प्रभावित जनजातीय क्षेत्रों में 0 से 40 वर्ष की आयु के 7 करोड़ लोगों की सार्वभौमिक जांच करने के साथ उन्हें परामर्श प्रदान किया जाएगा।

डिजिटल लाइब्रेरी -

आम बजट 2023-24 में बच्चों और युवाओं के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की गई है।

उच्च गुणवत्ता वाले साहित्य को और अधिक सुलभ बनाने के लिए बच्चों और किशोरों के लिए एक राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा।

डिजिटल लाइब्रेरी सभी स्तर, शैली और भाषाओं के साथ-साथ सभी स्थानों और डिवाइस में उच्च-गुणवत्ता वाली पुस्तकों तक पहुंचना आसान बना देगी।

38,800 शिक्षकों की भर्ती -

अगले तीन सालों में आदिवासी छात्रों को समर्थन देने वाले 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती होगी।

पर्यटन उद्योग को बढ़ावा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने देश के 50 स्थानों को चुना है, जहां सरकार की तरफ से मदद दी जाएगी।

इन स्थानों को खासतौर पर आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा।

देश और स्वदेश दर्शन स्कीम, को बॉर्डर और गांव के टूरिज्म के लिए सेटअप किया जाएगा।

Similar Posts