< Back
नई दिल्ली
Atishi

Atishi 

नई दिल्ली

Delhi Election 2025: दिल्ली CM आतिशी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, दर्ज हुई FIR

Deeksha Mehra
|
14 Jan 2025 10:21 AM IST

FIR lodged against CM Atishi : दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में FIR दर्ज कर दी गई है। CM आतिशी के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर ने ये FIR दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, कालकाजी निवासी KS दुग्गल ने भी गोविंदपुरी SHO को शिकायत दी है।

शिकायत में कहा गया कि चुनाव की घोषणा के बाद 7 जनवरी को करीब 2:30 बजे PWD के सरकारी वाहन निजी चुनाव कार्यालय पर चुनावी सामग्री पहुंचाता रहा। साउथ ईस्ट डिविजनल एग्जीक्यूटिव एंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की रिटर्निंग अफसर ने ACP कालकाजी को आदेश दिए।

इस मामले में कालकाजी पुलिस ने केस दर्ज किया है। ये सीधा मामला आचार सहिंता के उल्लंघन से जुड़ा बताया जा रहा है क्योंकि एक बार आचार सहिंता लागू होने के बाद कोई भी कैंडिडेट सरकारी वाहन का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए नहीं कर सकता है।

Similar Posts