< Back
दक्षिण भारत
संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे अल्लू अर्जुन
दक्षिण भारत

थाने में पुष्पा: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे अल्लू अर्जुन

Gurjeet Kaur
|
24 Dec 2024 11:20 AM IST

Allu Arjun Arrives At Police Station : तेलंगाना। अभिनेता अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर घटना के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश होने के लिए हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे। हैदराबाद पुलिस ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को नोटिस जारी कर उन्हें संध्या थिएटर घटना के सिलसिले में उनके सामने पेश होने को कहा है।

संध्या थिएटर भगदड़ घटना में एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया था। अदालत के आदेश के बाद अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी गई थी। इसके बाद जानकारी सामने आई थी कि, पुलिस द्वारा अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए समन भेजा गया था।

पुलिस द्वारा अल्लू अर्जुन के घर बाहर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बीते दिनों अल्लू अर्जुन के घर के बाहर पत्थरबाजी भी की गई थी। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है।

अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर तोड़फोड़ पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "कांग्रेस पार्टी की तेलंगाना सरकार आपातकाल की मानसिकता के साथ काम कर रही है... अल्लू अर्जुन के घर पर पत्थर फेंकने वाला व्यक्ति सीएम रेवंत रेड्डी का करीबी सहयोगी और कोडंगल यूथ कांग्रेस का सदस्य निकला। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी बदले की राजनीति से ग्रसित है। अर्जुन की अंतरिम जमानत रद्द... वे अल्लू अर्जुन से कांग्रेस के लिए प्रचार न करने का बदला ले रहे हैं।"

Similar Posts