< Back
नई दिल्ली
BJP MP Bansuri Swaraj

BJP MP Bansuri Swaraj

नई दिल्ली

Delhi News: BJP सांसद बांसुरी स्वराज को कोर्ट का क्रिमिनल डिफेमेशन नोटिस, सतेंद्र जैन ने लगाई थी याचिका

Deeksha Mehra
|
16 Dec 2024 12:12 PM IST

Criminal Defamation Notice to BJP MP Bansuri Swaraj : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की याचिका पर BJP सांसद बांसुरी स्वराज को राउज एवेन्यू कोर्ट ने क्रिमिनल डिफेमेशन नोटिस जारी किया। नोटिस में बासुंरी स्वराज को 20 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि बांसुरी स्वराज स्वयं या उनकी तरफ से उनके वकील पेश हो सकते हैं। वहीं कोर्ट में 20 दिसंबर को सत्येंद्र जैन और उनके दो गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि, सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 को एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को आरोप है।

बदनाम करने के लिए की अपमानजनक टिप्पणी

आप नेता सत्येंद्र जैन द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि, बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 में चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्हें बदनाम करने के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, बांसुरी स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके घर से 3 करोड़ रुपये बरामद हुए और उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए थे।

इस इंटरव्यू को लाखों लोगों ने देखा था। सत्येंद्र जैन ने दावा किया है कि यह टिप्पणी बांसुरी स्वराज ने उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक फायदा हासिल करने के लिए की थी। गौरतलब है कि, बांसुरी स्वाराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। वो पिछले 15 साल से वकालत के पेशे में हैं। उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।


Similar Posts